logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: वडेट्टीवार की प्रतिक्रिया, कहा - विषैले नाग से भिड़े की तुलना करना नाग का अपमान


नागपुर: नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने संभाजी भिड़े की गिरफ्तारी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. वडेट्टीवार ने संभाजी भिड़े के बारे में कहा कि भिड़े को एक विषैला नाग भी कहना नाग का अपमान है. राष्ट्रपिता के बारे में ऐसी बात करना मतलब यह देश का अपमान है. यह बातें क्यों जो रही है और कौन कर रहा यह महाराष्ट्र के लोगों को पता है.

वडेट्टीवार ने कहा अब महाराष्ट्र में भिड़े को घूमने नहीं देना चाहिए. उन्होंने कहा, “अब भिड़े जहां-जहां घूमे उनकी वहा-वहां जोरदार पूजा अवश्य होनी चाहिए. वो जहां जाए वहां उन्हें थप्पड़ देने की जरुरत है.” उन्होंने आगे कहा कि भिड़े पहले से ही नारी जाती का अपमान करते आए हैं. अब भिड़े ने महात्मा गांधी की माँ को लेकर भी टिप्पणी कर दी.

भिड़े सदा से नारी विरोधी रहे हैं और अब भिड़े यह बात सेहन करने योग्य नहीं हैं. भिड़े के भ्रमण बंद करवाने होंगे नहीं तो वह हर जगह महापुरुषों का अपमान करते फिरेंगे. अब भिड़े के खिलाफ हम आंदोलन करते रहेंगे हमने इसकी पूरी तैयारी कर रखी है.