logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

Wardha: भाजपा ने कुणावार और भोयार पर फिर जताया विश्वास, विधानसभा चुनाव में बनाया प्रत्याशी


नागपुर: भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को आखिर विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया। भाजपा ने वर्धा जिले की हिंगणघाट और वर्धा सीट पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। केंद्रीय नेतृत्व ने दोनों सीटों के मौजूदा विधायक समीर कुणावर और पंकज भोयर पर विश्वास जताते हुए चुनाव में प्रत्याशी घोषित किया है।

ज्ञात हो कि, पंकज और समीर दोनों 2014 से वर्धा और हिंगणघाट विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंच रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में दोनों नेताओं ने अच्छी जीत हासिल की थी। वहीं इस बार भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने दोनों नेताओं पर फिर विश्वास जताते हुए चुनावी मैदान में उतारा है।

महायुति में सीटों का ऐलान होना बाकी
महायुति में अभी तक तीनों दलों के बीच सीटो का बटवारा नहीं हुआ है। कुछ सीटों पर पेंच फसा होने के कारण बातचीत जारी है। हालांकि, जिन सीटों पर सहमति बन गई है उन सीटों पर तीनों दल अपने अपने उम्मीदवारों की घोषणा करना शुरु कर चुके हैं। इसी क्रम में भाजपा ने आज अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।