logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

Wardha: मेडिकल कॉलेज की जमीन को लेकर जिले की सियासत गरमाई, विरोधियों ने लगाए कई आरोप; विधायक कुणावर का का पलटवार


वर्धा: जिला मेडिकल अस्पताल और कॉलेज को लेकर जिले की सियासत गरमाई हुई है। विपक्षी लगातार विधायक समीर कुणावर पर निजी ठेकेदार पर फायदा पहुंचाने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं लग रहे आरोप के बाद जमीन दान देने वाली संस्था ने जिलाधिकरी को पत्र सौंप पर जमीन वापस देने की मांग की है। वहीं खुद पर लगे आरोपों पर विधायक ने जवाब दिया है। कुणावार ने आरोपों को निराधार बताते हुए विरोधीयो को सबूत पेश करने की चुनौती दी है। 

कुणावर ने कहा, "अगर मेरे और कंपनी के बीच बची हुई जगह से फायदा उठाने का कोई समझौता हुआ है, आरोप लगाने वालों को इसका सबूत देना चाहिए। अन्यथा मैं आरोप लगाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा।' दूसरी बात यह है कि जो लोग इस जगह का विरोध कर रहे हैं, उन्हें सरकार को मापदंडों पर फिट बैठने वाली कोई दूसरी जगह सुझानी चाहिए. तीसरी बात यह है कि इन विपक्षी समूहों ने एनसीपी के जयंत पाटिल को गलत जानकारी दी। यह कहना ग़लत है कि समय अभी बहुत दूर है और यह हिंगनघाटकरों के लिए सुविधाजनक स्थान नहीं होगा। क्योंकि कोई और जगह नहीं है।"

उन्होंने आगे कहा, "उपजिला अस्पताल के पास मात्र 9 एकड़ जमीन है। उस पर कॉलेज संभव नहीं है. विपक्ष दुष्प्रचार कर इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहा है। जो विधानसभा चुनाव तक चलेगी। इस के साथ विधायक ने आरोप लगाने वाले नेताओं के खिलफ क़ानूनी कार्रवाई करने की चेतवानी दी है।"