logo_banner
Breaking
  • ⁕ अकाल पर राजनीति कर रही महायुति सरकार, कांग्रेस नेता नाना पटोले ने लगाया आरोप; सचिन वाझे की रिहाई को लेकर सरकार को घेरा ⁕
  • ⁕ नाकामी के लिए चुनाव आयोग को दोषी ठहराने की कांग्रेस की कोशिश - उइके ⁕
  • ⁕ Amravati: विदर्भ में 18 साल में पहली बार हुई कम बारिश, 11 जिलों में सिर्फ़ 687 मिमी बारिश रिकॉर्ड, एल-नीनो का असर ⁕
  • ⁕ Gondia: जंगली सूअरों का आतंक, सूखे की मार और धान बोनस का मुद्दा; किसानों के सवालों पर बलिराजा संघ आक्रामक ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

केरल में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? मुकुल वासनिक के हाथ में दिखी 'सीक्रेट' फाइल, के.सी. वेणुगोपाल का नाम सबसे आगे!


तिरुवनंतपुरम/दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के बाद अब सबकी नजरें इस पर टिकी हैं कि राज्य की कमान किसके हाथ में होगी। मुख्यमंत्री पद के चयन के बीच शुक्रवार को एक ऐसी घटना हुई जिसने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक मुकुल वासनिक के हाथ में मौजूद एक कागज़ की तस्वीर वायरल हो गई है, जिसमें कथित तौर पर विधायकों की पसंद दर्ज है।

क्या मुकुल वासनिक से हुई 'गलती'?
शुक्रवार को जब मुकुल वासनिक तिरुवनंतपुरम में मीडिया से बात कर रहे थे, तब उनके हाथ में एक फाइल थी। कैमरे की नज़र उस फाइल के एक पन्ने पर पड़ी, जिसमें विधायकों के नाम के आगे उनकी पसंद के मुख्यमंत्री का नाम लिखा दिख रहा था। वायरल तस्वीर के मुताबिक, ज्यादातर विधायकों ने संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल को अपनी पहली पसंद बताया है।

के.सी. वेणुगोपाल रेस में सबसे आगे!
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले के.सी. वेणुगोपाल को केरल के 63 में से 47 नवनिर्वाचित विधायकों का समर्थन प्राप्त है। हालांकि, मुख्यमंत्री की रेस में रमेश चेन्निथला और वी.डी. सतीशन के नाम भी चर्चा में हैं। चेन्निथला को 8 और सतीशन को 6 विधायकों का साथ मिलने की बात कही जा रही है।

मुकुल वासनिक ने दी सफाई
तस्वीर वायरल होने के बाद मुकुल वासनिक ने इसे 'तथ्यों से परे' बताया है। उन्होंने मीडिया से कहा, "मैंने वह तस्वीर देखी है, लेकिन वह गलत है। हम अभी प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं।" वासनिक और अजय माकन ने अब विधायकों से रायशुमारी के बाद अपनी विस्तृत रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंप दी है।

कल हो सकता है बड़ा ऐलान
सूत्रों की मानें तो कांग्रेस आलाकमान शनिवार या रविवार तक केरल के नए मुख्यमंत्री के नाम का आधिकारिक ऐलान कर सकता है। खबर है कि नया मुख्यमंत्री नाम की घोषणा के दो दिनों के भीतर शपथ ले लेगा।