logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सुशील कुमार शिंदे छोड़ेंगे कांग्रेस? प्रदेश प्रभारी रमेश चैथिला बोले- पार्टी शक्षम, कोई कहीं नहीं जा रहा


नागपुर: मिलिंद देवरा के कांग्रेस छोड़ने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुशिल शिंदे के भी छोड़ने की चर्चा शुरू हो गई है। बीते दिनों भाजपा नेता और मंत्री चंद्रकांत दादा पाटिल ने शिंदे से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। इसके बाद चर्चाओं दौर और तेज हो गई हैं। वहीं इस पर महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी रमेश चैथिला ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, "पद के लालची कांग्रेस छोड़ चुके हैं, अब कोई नेता कही नहीं जाने वाला है।"

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी के तहत कांग्रेस ने सभी छह विभागों में बैठक का आयोजन किया है। पहली बैठक आज गुरुवार को अमरावती में होने वाली है। जिसमें शामिल होने के लिए कांग्रेस प्रभारी रमेश चैथिला नागपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे। जहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह बात कही।

कांग्रेस नेता ने कहा, "राजनितिक दल में हम पद के लिए नहीं रहते, आदर्श के लिए पार्टी से जुड़ते हैं। लेकिन कुछ लोग पद के लिए पार्टी में शामिल होते हैं और पद नहीं मिला तो चले जाते हैं। जिसे जाना है जाए उससे कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। महाराष्ट्र के अंदर कांग्रेस शक्षम है और अब कोई नेता कहीं नहीं जाएगा।" 

विपक्ष को दबाने की कोशिश

आदित्य ठाकरे के सहयोगी रवि चौहान के गिरफ़्तारी को लेकर कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस प्रभारी ने कहा, "सीबीआई और ईडी विपक्ष पर हमलवार है। क्या किसी बीजेपी कार्यकर्ता को ईडी ने गिरफ्तार किया है? यह विपक्ष को दबाने की कोशिश है। लेकिन विपक्ष आगे बढ़ेगा और इंडिया अलायंस सफल होगा। सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर सर्वसम्मति से सहमति बन गई है. हम आने वाले दिनों में विवरण देंगे।"

देखें वीडियो: