logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

यवतमाल-वाशिम से मिलेगा टिकट या नया चेहरा? फडणवीस से मिलने पहुंची भावना गवली


नागपुर: यवतमाल-वाशिम लोकसभा सीट पर उम्मदीवार के चयन को लेकर शुरू माथाचप्पी का दौरा समाप्त होने का नाम नहीं  ले रहा है। वर्तमान सांसद भावना गवली को फिर एक बार मौका मिलेगा या राज्य सरकार में मंत्री संजय राठोड को चुनावी मैदान में उतरा जाएगा। इसी चर्चाओं के बीच सोमवार को भावना गवली उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलने नागपुर पहुंची। 

यवतमाल लोकसभा सीट को लेकर चर्चाओं दौर जारी है। एक तरफ जहां गवली समर्थक लगातार टिकट की मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ संजय राठोड भी टिकट पाने में लगे हुए हैं। इसी बीच सांसद गवली उपमुख्यमंत्री फडणवीस से मिलने नागपुर पहुंची। फडणवीस के धरमपेठ स्थिति आवास पर वह पहुंची। 

कार्यकर्ताओं ने दी सामूहिक इस्तीफे की चेतवानी 

अपने नेता की टिकट काटने की आशंका को देखते हुए गवली समर्थक आक्रामक हो गए हैं। समर्थको ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से गवली की उम्मीदवारी घोषित करने की मांग की है। ऐसा नहीं करने पर सामूहिक इस्तीफा देने की चेतवानी दी है। इसी के साथ कार्यकर्ताओं ने आज रात आठ बजे तक की डेडलाइन भी दी। 

कार्यकर्ता न करें जल्दबाजी 

कार्यकर्ताओं की चेतवानी पर भावना गवली ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा, "मैं पिछले 25 साल से काम कर रही हूं। तो पदाधिकारियों की भावनाएं होंगी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस मेरे काम पर ध्यान देंगे। कार्यकर्ताओं को जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। जल्द ही निर्णय लिया जायेगा। चुनाव में दावे-प्रतिदावे तो होते ही रहते हैं। पार्टी के नेता मेरे बारे में जरूर सोचेंगे। इसी के साथ उन्होंने इसे  पार्टी का अंदरूनी मामला बताया।