logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

Yavatmal: जिले में बारिश का कहर, सैकड़ों एकड़ फसल हुई बर्बाद; किसानों को झटका


यवतमाल: जिले में पिछले कुछ दिनों से बेमौसम बारिश ने कहर बरपाया है. मंगलवार को जिले में 39.70 मिमी. बारिश दर्ज की गई. 21 राजस्व मंडल भारी बारिश से प्रभावित हुए हैं इससे कृषि फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है और नागरिक भी प्रभावित हुए हैं.

यवतमाल तहसील के हिवरी में 68.25 मिमी, कोलंबी में 66 मिमी, दारव्हा तहसील में 100.25 मिमी, चिखली में 70.25 मिमी, मांगकिन्ही में 70.25 मिमी, लोही में 80.50 मिमी, बोरी में 70.25 मिमी, वणी तहसील में पठारपूर-सिंधीवाढोणा मार्ग पर विदर्भा नदी में बाढ आ गई.

लाइखेड़ में 69 मिमी, महागांव में 85.75 मिमी, आर्णी तहसील में 79.25 मिमी, जवला में 79.25 मिमी, बोरगाव 79.25, पुसद तहसील के शेंबालपिंपरी में 76.75, खंडाला 83.75, उमरखेड तहसील के मुलावा में 66.75, विडुल 81.25, मारेगांव तहसील जलका 65.35, झरी तहसीन के खडकडोह में 94.25, मुकुटबन 75.25, केलापुर तहसील के करंजी 65.35 और रालेगाव तहसील के वरध मंडल में 65.25 मिमी बारिश हुई.

भारी बारिश के कारण यवतमाल और केलापुर तहसील में पांच घर ढह गए. वणी, मारेगांव, रालेगांव और झरी में चार जानवरों की मौत हो गई. एक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है, जिसमें कहा गया है कि आर्णी तहसील के आठ गांवों में 180 हेक्टेयर और केलापुर तहसील के सात गांवों में 35 हेक्टेयर भूमि पर तिल, मूंगफली, मूंग और ज्वार की फसलें नष्ट हो गई है.