logo_banner
Breaking
  • ⁕ महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक: विदर्भ-मराठवाड़ा में 44°C के पार पहुंचा पारा, अब बेमौसम बारिश और आंधी का अलर्ट ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल पटेल का विरोधियों को दोटूक- "अभी 2026 चल रहा है, 2029 का रण अभी दूर", पवार परिवार का भी माना आभार ⁕
  • ⁕ 17 लाख सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे शिक्षक और कर्मी ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'गाली' कांड पर झुके शिवसेना विधायक संजय गायकवाड, जताया खेद; पर शिवाजी महाराज के 'सम्मान' पर अब भी अडिग ⁕
  • ⁕ 'हाई प्रोफाइल LSD' नशे की चपेट में संतरा नगरी; पढ़ाई छोड़ ड्रग्स बेच रहे थे छात्र, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: डी-लिमिटेशन पर कांग्रेस आक्रामक “नारी शक्ति विधेयक का विरोध नहीं, BJP फैला रही फेक नैरेटिव” ⁕
  • ⁕ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा-'4 बच्चे पैदा करें, एक RSS को दें'; कॉर्पोरेट जिहाद को लेकर गोविंददेव गिरी ने दी तीखी चेतावनी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

भाजपा ने चुनाव प्रभारियों के नाम का किया ऐलान, विधायक दटके नागपुर तो संजय कुटे अमरावती जिले के होंगे प्रभारी


नागपुर: भारतीय जनता पार्टी ने आगामी नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव के लिए विदर्भ सहित महाराष्ट्र के तमाम जिलों के चुनाव प्रभारियों के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने विधायक प्रवीन दटके को नागपुर जिले का प्रभारी बनाया है, वहीं संजय भेंडे को शहर चुनाव प्रमुख तो अरविंद गजभिए तो राजीव पोतदार को क्रमश रामटेक और काटोल का चुनाव प्रमुख नियुक्त किया है।

राज्य चुनाव आयोग ने आगामी नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों का ऐलान कर दिया है। इसके तहत विदर्भ के 100 सहित राज्य के 288 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में 2 दिसंबर को मतदान होगा और तीन दिसंबर को नतीजे आएंगे। जिनमें नागपुर विभाग की 55 और अमरावती विभाग की 45 सीटो पर मतदान होंगे। चुनाव की घोषणा होते ही भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारी को और धार देना शुरु कर दिया है।

इसी के तहत प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने आगामी चुनाव को देखते हुए विदर्भ सहित राज्य के तमाम जिलों के चुनाव प्रमुख और प्रभारियों के नाम का ऐलान कर दिया है। इसके तहत भाजपा ने नागपुर ज़िले के लिए विधायक प्रवीन दटके को प्रभारी बनाया है, वहीं संजय भेंडे को शहर चुनाव प्रमुख तो अरविंद गजभिए तो राजीव पोतदार को क्रमश रामटेक और काटोल का चुनाव प्रमुख नियुक्त किया है। विधायक संजय कुटे को अमरावती जिले का प्रभारी बनाया है। नागपुर सहित अमरावती में भी भाजपा ने सांसद अनिल बोंडे, प्रवीण पोटे और जयंत हेडंकर को चुनाव प्रमुख घोषित किया है।

पूर्व सांसद अशोक नेते चंद्रपुर, सांसद अनूप धोत्रे वाशिम, गिरीश व्यास गोंदिया, बंटी भंगड़िया गड़चिरोली, विधायक परिणय फूके को भंडारा, वर्धा पंकज भोयर और यवतमाल जिले का प्रभार पूर्व विधायक मदन येरावार को सौंपा गया है। भाजपा ने अकोला का चुनाव प्रभारी विधायक रणधीर सावरकर और श्रम मंत्री आकाश फुंडकर को बुलढाना का प्रभारी नियुक्त किया है।

ज्ञात हो कि, विधानसभा चुनाव में विदर्भ के अंदर भाजपा को प्रचंड जीत मिली थी। वहीं विधानसभा के बाद राज्य में यह पहला चुनाव है। पिछले कई समय से चुनाव की मांग की जा रही थी। वहीं अब चुनाव घोषित होने के बाद तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी जीत हासिल करने के लिए पुरी ताकत झोंक दी है। भाजपा के सामने जहां अग्नि परीक्षा है, वहीं विपक्षी महाविकास अघाड़ी खासकर कांग्रेस के सामने अपना अस्तित्व बचाने की चुनौती है।