logo_banner
Breaking
  • ⁕ महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक: विदर्भ-मराठवाड़ा में 44°C के पार पहुंचा पारा, अब बेमौसम बारिश और आंधी का अलर्ट ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल पटेल का विरोधियों को दोटूक- "अभी 2026 चल रहा है, 2029 का रण अभी दूर", पवार परिवार का भी माना आभार ⁕
  • ⁕ 17 लाख सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे शिक्षक और कर्मी ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'गाली' कांड पर झुके शिवसेना विधायक संजय गायकवाड, जताया खेद; पर शिवाजी महाराज के 'सम्मान' पर अब भी अडिग ⁕
  • ⁕ 'हाई प्रोफाइल LSD' नशे की चपेट में संतरा नगरी; पढ़ाई छोड़ ड्रग्स बेच रहे थे छात्र, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: डी-लिमिटेशन पर कांग्रेस आक्रामक “नारी शक्ति विधेयक का विरोध नहीं, BJP फैला रही फेक नैरेटिव” ⁕
  • ⁕ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा-'4 बच्चे पैदा करें, एक RSS को दें'; कॉर्पोरेट जिहाद को लेकर गोविंददेव गिरी ने दी तीखी चेतावनी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

काटोल सीट पर 35 हजार वोटों की चोरी! पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख का सनसनीखेज दावा, विधायक के भाईयों पर दोहरी ID से वोटिंग का आरोप


नागपुर: महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख ने काटोल विधानसभा सीट पर चुनाव के दरमियान वोट चोरी का बेहद गंभीर आरोप लगाया है। गुरुवार को नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए देशमुख ने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव में 35,000 फर्जी मतदाताओं ने वोट किया। उन्होंने अपने दावे के पक्ष में मध्य प्रदेश के पांढुर्ना जिले की एक सरपंच और उनके पति द्वारा मतदान करने और विधायक चरण सिंह ठाकुर के दो भाइयों पर दो-दो वोटर आईडी कार्ड रखकर मतदान करने का भी सीधा आरोप लगाया है।