logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: नरेंद्र मोदी सरकार में शामिल छोटी पार्टियों को मिलता है सम्मान: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले


यवतमाल: भाजपा पर विपक्षी पार्टियां या कभी उसकी साथी रही पार्टियां उस पर उन्हें समाप्त करने का आरोप लगाती रहती हैं। जेडीयू, शिवसेना लगातार इसको लेकर निशाना साधती रहती हैं। वहीं इस पर केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (अठावले) के प्रमुख रामदास अठावले ने जवाब दिया है। अठावले ने कहा, "2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 303 सीटें मिली थीं लेकिन बीजेपी ने छोटी पार्टी के साथ सरकार बनाई थी। नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा छोटी पार्टियों को सम्मान देने का प्रयास करते हैं। 

केंद्रीय मंत्री अठावले एक दिन के यवतमाल दौरे पर पहुंचे थे। जहां पत्रकारों से बात करते हुए अठावले ने कहा, “आरपीआई एक छोटी पार्टी है, इस पार्टी को भी कैबिनेट में मौका मिला है। उन्होंने अपनी राय जाहिर करते हुए कहा कि यह आरोप गलत है कि बीजेपी सभी पार्टियों को खत्म कर रही है।”

शिवसेना नेता विनायक राऊत ने नितिन गडकरी को पार्टी में शामिल होने के साथ-साथ प्रधानमंत्री पद का ऑफर भी दिया। इसपर बोलते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा, " लेकिन इस ऑफर का कोई मतलब नहीं है। इस समय नितिन गडकरी उनकी पार्टी में शामिल नहीं हो सकते हैं और शिवसेना की स्थिति यह है कि वह ऐसा नहीं कर सकते।  

उद्धव को हम बनाएंगे उपमुख्यमंत्री 

अठावले ने इस दौरान कहा कि इस तरह का गलत ऑफर देना गलत है। अगर शिवसेना नेता विनायक राऊत गडकरी को ऑफर दे रहे हैं तो मेरे पास उद्धव ठाकरे को ऑफर है, वह हमारे पास आएं और हम उन्हें महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री का पद देने के लिए तैयार हैं। शिवसेना विभाजित नहीं की गई है। बल्कि वह स्वयं विभाजित हुई है।अगर उद्धव ठाकरे ने बीजेपी के साथ जाने का फैसला किया होता तो उन पर यह कलंक नहीं लगता। ठाकरे बीजेपी के साथ होते तो शिवसेना में फूट नहीं होती।