logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: पेपर लीक मामले को लेकर अमरावती में NSUI का मशाल मार्च; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग


अमरावती: NEET–CBSE पेपर लीक मामले के विरोध में अमरावती शहर में NSUI की ओर से एक भव्य मशाल मार्च निकाला गया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, कांग्रेस नेता यशोमती ठाकूर, सांसद बलवंत वानखेड़े और प्रदेश अध्यक्ष सागर सालुंखे ने किया। बड़ी संख्या में छात्र और कार्यकर्ता इस मार्च में शामिल हुए।

यह मशाल मार्च इरविन चौक से शुरू होकर जयस्तंभ चौक तक निकाला गया। मार्च के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ तीखी नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पेपर लीक मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।

जयस्तंभ चौक में कुछ समय के लिए 'रास्ता रोको' आंदोलन किए जाने से इलाके में यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को काबू में किया और यातायात बहाल किया। इस अवसर पर विनोद जाखड़ ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “सरकार इस गंभीर मामले पर चुप्पी साधे हुए है। छात्रों के भविष्य के साथ खेलने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा।”