logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: उद्धव ठाकरे गुट का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी का विरोध


भंडारा: भंडारा में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट की ओर से केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों पर नाराजगी जताई और महंगाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

देश में ईंधन और घरेलू गैस की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से आम जनता, किसान, मजदूर और मध्यम वर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। पेट्रोल-डीजल महंगा होने से परिवहन लागत बढ़ रही है, जिसका सीधा असर जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर भंडारा में शिवसेना (UBT) के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए महंगाई पर नियंत्रण की मांग की। साथ ही पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतें कम करने की मांग भी उठाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण आम जनता पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है।