logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

युद्ध की परिस्थिति है, ईंधन का संकट है और कांग्रेस के पास बहुमत नहीं; बावनकुले बोले- चुनाव एक तरफा है, इसलिए होने दें निर्विरोध


नागपुर: महाराष्ट्र विधान परिषद् चुनाव (Maharashtra Legislature Council Election 2026) में नामांकन वापस लेने का आज आखिरी दिन है। इसी के बीच महायुति (Mahayuti) द्वारा चुनाव निर्विरोध हो इसको लेकर लगातार प्रयास में लगी हुई है। इसी क्रम में राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने कांग्रेस (Congress) सहित महाविकास अघाड़ी (Mahavikas Aghadi) के तीनों पार्टियों से अपने उम्मीदवारों के नामांकन को वापस लेने और चुनाव निर्विरोध करवाने का आवाहन किया है। नागपुर (Nagpur) में पत्रकारों से बात करते हुए बावनकुले ने कहा कि, "भाजपा (Bhartiya Janta Party) के पास पूर्व बहुमत है। वैसे भी दुनिया में युद्ध की परिस्थिति है, देश में ईंधन का संकट है। इन सब को देखते हुए कांग्रेस को अपने सभी उम्मीदवारों को वापस लेना चाहिए।

चुनाव में नामांकन वापस लेने का आज आखिरी दिन है। जिसको देखते हुए सबसे ज्यादा निगाहें इसपर लगी हुई है महाविकास अघाड़ी क्या अपने उम्मीदवारों के नाम वापस लेगी या जिन नेताओं ने नाराज होकर निर्दलीय चुनाव में ताक ठोंकी है क्या वह चुनाव में बने रहेंगे या वरिष्ठ नेताओं की समझाईश के बाद खुद को चुनावी दौड़ से बाहर रखेंगे। इन्हीं चर्चाओं के बीच महायुति नेताओं द्वारा लगातार बगावत करने वालो सहित अन्य दलों से बातचीत कर नामांकन वापस लेने का आवाहन कर रहे हैं। 

राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, "सभी निर्दलीय उम्मीदवार अपने नामांकन वापस लेंगे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, सुनेत्रा पवार सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण लगातार निर्दलीयों से बातचीत कर रहे और उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं। बावनकुले ने आगे बताया कि, "हमने कांग्रेस से भी आवाहन किया है, वह अपने उम्मीदवारों को वापस लें। गर्मी का समय है, 
युद्ध की परिस्थिति है, ईंधन का संकट है। जहां कांग्रेस के पास टक्कर देने के लिए संख्याबल नहीं है, वह वहां चुनाव निर्विरोध करें।" 

उन्होंने आगे कहा कि, "यह आम चुनाव नहीं है, बल्कि संख्याबल पर है। जिसके ज्यादा संख्या उसकी जीत तय। अमरावती, नागपुर, चंद्रपुर सहित महाराष्ट्र की सभी सीटों पर संख्याबल निश्चित है। परिणाम भी सभी को पता है। पार्टी को देखते हुए ठीक है, लेकिन जिस तरह से ईंधन का संकट है और संख्याबल महायुति के पक्ष में हैं। इसलिए चुनाव निर्विरोध हो ऐसा मुझे लगता है।"

विदर्भ की पांचो सीटों पर महायुति की जीत 
विदर्भ के पांच सीटों को लेकर बोलते हुए राजस्व मंत्री बावनकुले ने कहा, "सभी सीटों पर भाजपा के पास बहुमत हैं। नागपुर, चंद्रपुर, भंडारा-गोंदिया, अमरावती में स्थिति स्पष्ट है। महायुति की जीत निश्चित है। चुनाव में कोई मतलब नहीं है। हमारे नेताओ ने सभी जिलों में भरपूर मेहनत की है। इस कारण हमारी जीत निश्चित है।