logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

मुत्तेमवार के बयान पर युवा मोर्चा आक्रामक, पुतला फूंककर जताया विरोध


नागपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लेकर कांग्रेस नेता विलास मुत्तेमवार के बयान पर भाजपा आक्रामक हो गई है। शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा ने बयान के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मुत्तेमवार का पुतला फूंका और जोरदार नारेबाजी भी की।

चुनाव में जैसे-जैसे प्रचार की गति बढ़ रही है, वैसे-वैसे नेताओं के विवादित बोल भी तेज होते जा रहे हैं। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री विलास मुत्तेमवार ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री गडकरी को लेकर विवादित टिप्पणी की। मुत्तेमवार के बयान को लेकर भाजपा आक्रामक हो गई है।

शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं बयान के विरोध में शंकर नगर में जमा हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुत्तेमवार का पुतला भी फूंका। साथ ही चेतावनी दी कि, भविष्य में दोबारा ऐसा बयान दिया तो तीव्र आंदोलन किया जाएगा। 

भाजपा कार्यकताओं और पुलिस में नोक-झोंक 

आंदोलन के दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ता आक्रामक हो गए। इस दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच नोक-झोंक भी हुई। जिसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया।