logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Aisan Games 2023: नागपुर-बुलढाणा के खिलाडियों ने रचा इतिहास, तीरंदाजी में जीता गोल्ड मैडल


नागपुर: चीन (China) के हांग्जो में आयोजित एसियन गेम्स 2023 (Asian Games 2023) में नागपुर-बुलढाणा के खिलाडियों ने इतिहास रच दिया है। नागपुर के ओजस देवताले (Ojas Devtale) और बुलढाणा के प्रथमेश जावकर (Prathamesh Jawarkar) और अन्य खिलाडी अभिषेक वर्मा (Abhishek Varma) की पुरुष कंपाउंड टीम ने देश का नाम रौशन करते हुए गोल्ड मैडल पर कब्ज़ा कर लिया है। भारत की टीम ने 235 अंक हासिल किये, वहीं प्रतिध्वंधि दक्षिण कोरिया 230 अंक हासिल कर सकी। 
शुरुआत से ही यह स्पष्ट था कि यह एक करीबी मुकाबला होगा। कोरिया ने मजबूत शुरुआत करते हुए सेंटर टारगेट को परफेक्ट 10 के साथ हिट करते हुए अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। हालांकि, भारत ने तुरंत जवाब दिया और ओजस प्रवीण देवतले ने एक त्रुटिहीन शॉट देकर 10 का स्कोर हासिल किया और टीम के लिए माहौल तैयार किया।

जैसे ही पहला छोर आगे बढ़ा, जावकर के स्थिर हाथ ने 9 अंक अर्जित किए और अभिषेक वर्मा ने एक और 10 अंक हासिल किए। भारत ने पहले छोर के बाद दक्षिण कोरिया के खिलाफ 58-55 के स्कोर के साथ एक अंक की बढ़त हासिल की।

यह भी पढ़ें: