logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

ICC Champions Trophy 2025 Schedule: दुबई में होगा भारत पाकिस्तान का मैच, आईसीसी ने चैंपियन ट्रॉफी का शिड्यूल किया जारी


    ICC Champions Trophy 2025 Schedule: आईसीसी ने तमाम चर्चाओं और बयानबाजी के बीच चैंपियन ट्रॉफी का पूरा शिड्युल जारी कर दिया है। जिसके तहत भारत के सभी मैच दुबई में खेले जाएंगे। वहीं भारत और पाकिस्तान का मैच भी 23 फरवरी को दुबई में खेला जाएगा। 

    ज्ञात हो कि, इस बार पाकिस्तान चैंपियन ट्राफी की मेजबानी कर रहा है। हालांकि, वेन्यू के ऐलान के बाद से ही भारत मैच खेलने के लिए पाकिस्तान जायेगा की नही। इसको लेकर पिछले कई महीनों से बयानबाजी का दौर जारी था। भारत ने पाकिस्तान में जाकर मैच खेलने से इनकार कर दिया था। जिसको देखते हुए आईसीसी ने हाइब्रिड मॉडल पर यह टूर्नामेंट कराने का निर्णय लिया गया। जिसके तहत सभी मैच पाकिस्तान के अंदर होंगे, वहीं भारत के सभी मैच दूसरी जगह खेले जायेंगे। 

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टूर्नामेंट 19 फरवरी से शुरू होने वाला है। पहला मैच न्यूजीलैंड और मेजबान पाकिस्तान के बीच कराची में खेला जाएगा। फाइनल 9 मार्च को होगा। सबसे खास बात यह है कि टीम इंडिया अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 23 फरवरी को दुबई में होगा। चैंपियंस ट्रॉफी के मैच मेजबान पाकिस्तान के तीन शहरों रावलपिंडी, कराची और लाहौर में खेले जाएंगे।

    चैंपियंस ट्रॉफी के मैच 8 टीमों के बीच खेले जाएंगे, जिन्हें दो ग्रुपों में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप में 4 टीमें हैं।
    ग्रुप ए – पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश

    ग्रुप बी – दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, इंग्लैंड

    चैंपियंस ट्रॉफी का कार्यक्रम

        आईसीसी ने तमाम चर्चाओं और बयानबाजी के बीच चैंपियन ट्रॉफी का पूरा शिड्युल जारी कर दिया है। जिसके तहत भारत के सभी मैच दुबई में खेले जाएंगे। वहीं भारत और पाकिस्तान का मैच भी 23 फरवरी को दुबई में खेला जाएगा। 

        19 फरवरी - पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, कराची

        20 फरवरी - भारत बनाम बांग्लादेश, दुबई

        21 फरवरी - अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका, कराची

        22 फरवरी - ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, लाहौर

        23 फरवरी- पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई

        24 फरवरी - बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी

        25 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, रावलपिंडी।

        26 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, लाहौर।

        27 फरवरी- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, रावलपिंडी।

        28 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर।

        1 मार्च - दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, कराची।

        2 मार्च - न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई

        4 मार्च - सेमी-फ़ाइनल 1, दुबई

        5 मार्च - सेमीफाइनल 2, लाहौर

        9 मार्च- फाइनल मैच- लाहौर/दुबई (अगर भारत फ़ाइनल में पहुंचता है तो)।