logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

भारतीय निशानेबाज एलावेनिल वलारिवान ने ISSF विश्व कप में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक


नई दिल्ली: भारतीय निशानेबाज एलावेनिल वलारिवन ने ब्राजील के रियो डी जनेरियो में आईएसएसएफ विश्व कप 2023 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।

ओलंपियन एलावेनिल वलारिवन ने फाइनल में 24 शॉट्स की अपनी श्रृंखला में 252.2 का स्कोर किया और फ्रांस की ओसिएने मुलर को मामूली अंतर से हराया।

स्पर्धा में कुल आठ निशानेबाजों ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। यह एलावेनिल वलारिवन का दूसरा व्यक्तिगत ISSF विश्व कप पदक था। इससे पहले एलावेनिल वलारिवन क्वालिफिकेशन राउंड में 630.5 अंक के साथ 9वें स्थान पर रहीं।

रियो प्रतियोगिता 2023 का आखिरी राइफल और पिस्टल आईएसएसएफ विश्व कप है। ब्राजील के शहर में चल रहे आयोजन के बाद 18 से 27 नवंबर तक दोहा, कतर में फाइनल होगा। भारत ने आईएसएसएफ विश्व कप के लिए 16 सदस्यीय टीम भेजी है।