logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

U20 World Wrestling : अंतिम पंघाल ने जीता स्वर्ण, दो बार गोल्ड जीतने वाली भारत की पहली महिला पहलवान


नई दिल्ली: शुक्रवार को भारतीय रेसलर अंतिम पंघाल ने अंडर 20 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। अंतिम अंडर 20 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में लगातार दो बार गोल्ड मेडल जीतने वाली अब भारत की पहली महिला पहलवान बन गई हैं।

‘अंतिम’ ने यहां 53 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने यूक्रेन की मारिया येफ्रेमोवा को 4-0 से हराया कर स्वर्ण हासिल किया है। गौरतलब है कि, बीते साल वो जूनियर विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी थीं। वहीं अंतिम अब सीनियर स्तर पर भी खेलती हैं।

अंतिम हरियाणा के हिसार जिले की रहने वाली हैं। वे एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए भी प्रबल दावेदार थीं। लेकिन जब भारतीय कुश्ती संघ ने बिना ट्रायल के विनेश फोगाट का नाम इस प्रतियोगिता के लिए फाइनल कर दिया था तो अंतिम पंघाल ने कड़ी आपत्ति जताई थी।