logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

नीरज चोपड़ा बने विश्व चैंपियन, पाकिस्तान के नदीम को हराकर बुडापेस्ट में रचा इतिहास


नई दिल्ली: भाला फेंक खिलाड़ी एथलीट नीरज चोपड़ा ने सभी भारतीयों की उम्मीदों को पूरा करते हुए रविवार आधी रात को विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता। इस जीत के साथ ही नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया है। नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता है।

पिछले साल नीरज चोपड़ा को रजत पदक से संतोष करना पड़ा था। हालांकि इस साल दुनिया भर की अहम प्रतियोगिताओं के खिताब के साथ बुडापेस्ट में उतरे नीरज ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।

पाकिस्तान के अरशद नदीम के सामने नीरज चोपड़ा जैसी बड़ी चुनौती थी। अरशद का अब तक का सर्वश्रेष्ठ भाला 90 मीटर से अधिक था। ऐसा लग रहा था कि नीरज की नदीम से बीच जोरदार मुकाबला होगा और हुआ भी वैसा ही।

अरशद ने पहले राउंड में 74.80 मीटर और दूसरे राउंड में 82.18 मीटर भाला फेंका। तीसरे राउंड में उन्होंने सीधे 87.82 मीटर तक भाला फेंका तो नीरज को उनसे आगे भाला फेंकने की चुनौती मिली। हालाँकि, नीरज ने नदीम को हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त कर लिया।  

नीरज चोपड़ा ने नदीम को पछाड़ते हुए 88.17 मीटर की दूरी तक भाला फेंका। यह उपलब्धि वास्तव में नीरज के सर्वश्रेष्ठ पाँच प्रदर्शनों से कम थी, लेकिन यह उनके लिए इतिहास और भारत का पहला स्वर्ण पदक बनाने के लिए पर्याप्त थी। इससे पहले नीरज ओलंपिक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।