logo_banner
Breaking
  • ⁕ कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार का बड़ा दावा; कहा- देश में बनेगी लॉकडाउन जैसी स्थिति, पेट्रोल-डीजल एक दाम होंगे 150 पार; चुनाव आयोग को बताया भाजपा का दलाल ⁕
  • ⁕ भारत के दरवाजे पर पहुंचा इबोला वायरस! युगांडा से नागपुर आई व्यक्ति क्वारंटाइन, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: माओवादियों का हथियार निर्माण ठिकाना ध्वस्त, जंगल में दबा विस्फोटक सामग्री पुलिस ने की नष्ट ⁕
  • ⁕ Buldhana: डीज़ल संकट से भड़के किसान, नागपुर–पुणे–मुंबई हाईवे किया जाम; सड़क पर लगा वाहनों की कतारें ⁕
  • ⁕ बढ़ती तपिश से लोग बेहाल, लेकिन कूलर बाजार में बंपर उछाल; पिछले साल से तीन गुना ज्यादा बिक्री ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल गुडधे बने नागपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष, जिम्मेदारी के लिए पार्टी को दिया धन्यवाद; कहा- सभी को साथ लेकर करूँगा काम ⁕
  • ⁕ Amravati: भीषण गर्मी के बीच शिवटेकड़ी जॉगिंग ट्रैक पर लगाए गए वाटर फॉगर्स, नागरिकों को मिली राहत ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
National

Olympic Games Paris 2024: ओलंपिक में खुला भारत का खाता, मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता ब्रॉन्ज मैडल


पेरिस: पेरिस में शुरू ओलंपिक (Olympic Games Paris 2024) में मनु भाकर (Manu Bhakar) ने इतिहास रच दिया है। भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल (10 Meter Air Pistol) के फ़ाइनल में ब्रॉन्ज मैडल (Bronze Medal) जीत लिया है। इसी के साथ वह भारत (Bharat) की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने एयर पिस्टल में कोई मैडल जीता है। भाकर की जीत के साथ ओलंपिक 2024 में भारत का खाता भी खुल गया है।

12 साल बाद भारत ने जीता शूटिंग में मैडल 

ओलंपिक में भारत ने अबतक चार मैडल जीत चुके हैं। भारत ने सबसे पहले शूटिंग में मैडल 2004 में जीता था। भारत के राज्यवर्धन राठोड ने एथेंस ओलंपिक में पहली बार रजत पदक जीता था। 2008 में अभिनव बिंद्रा ने स्वर्ण पदक जीता था। आखिरी बार 2012 में विजय कुमार और गगन नारंग ने क्रमशः कांस्य और रजत पदक जीते थे। वहीं 2024 में मनु भाकर ने कांस्य पदक जीतकर सूटिंग में जहां 12 साल बाद मैडल जीता, वहीं पदक की संख्या को पांच तक पहुंचा दिया। 

परिवार में शुरू हुआ जश्न 

मनु भाकर मूलतः हरियाणा के झज्जर जिले के गोरिया गांव की निवासी हैं। बेटी के ओलम्पिक में मैडल जितने के बाद परिवार में जश्न का माहौल है। परिजन एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं। मनु के चाचा बलजीत सिंह ने कहा, "यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है कि उन्होंने ओलम्पिक में कांस्य पदक हासिल किया। हमें स्वर्ण पदक की उम्मीद थी, लेकिन हम बहुत खुश थे।' पूरा गांव उसका स्वागत करेगा. इस उपलब्धि के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है।”

शुरू हुआ बधाई का दौर 

मनु के पदक जीतते ही बधाई का दौर शुरू हो गया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई देते हुए कहा कि, "एक ऐतिहासिक पदक! पेरिसओलंपिक2024 में भारत का पहला पदक जीतने के लिए मनु भाकर को बधाई! कांस्य पदक के लिए बधाई। यह सफलता इसलिए और भी खास है क्योंकि वह भारत के लिए शूटिंग में पदक जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं। एक अविश्वसनीय उपलब्धि!" मुख्यमंत्री नवदीप सैनी ने भी भाकर को जीत की बधाई दी है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बधाई देते हुए लिखा, "पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग स्पर्धा में कांस्य पदक के साथ भारत की पदक तालिका की शुरुआत करने के लिए मनु भाकर को हार्दिक बधाई। वह शूटिंग प्रतियोगिता में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। भारत को मनु भाकर पर गर्व है. उनका यह कारनामा कई खिलाड़ियों, खासकर महिलाओं को प्रेरित करने वाला है। मैं कामना करता हूं कि वह भविष्य में उपलब्धियों की और अधिक ऊंचाइयां छुए।''