logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

Wardha: कार की स्कूल बस को टक्कर 4 विद्यार्थी घायल, वायगांव की घटना


वर्धा: तेजरफ्तार कार ने स्कूल बस को टक्कर मार दी़ इसमें स्कूल बस पलटी होने से इसमें सवार चार शालेय विद्यार्थी घायल हुए़ उक्त हादसा वायगांव निपानी चौराहे पर घटा. प्राप्त जानकारी के अनुसार वायगांव निपानी निवासी प्रथमेश दिलीप वालदे (20) यह स्कूल वैन चलाता है़ हमेशा की तरह वह बस क्रमांक एमएच 32-0186 से विद्यार्थियों को छोडने वायगांव निपानी जा रहा था़ बस में 11 विद्यार्थी सवार थे. 

चौराहा क्रास करते समय विरुध्द दिशा से आ रही तेजरफ्तार कार क्रमांक एमएच 32-7856 ने स्कूल बस को जोरदार टक्कर मार दी़ धक्के से स्कूल बस पलटी हो गई. इसमें चार विद्यार्थी घायल हुए़ हादसा घटते ही ग्रामीणों ने मौके पर भिड की. घायलो को तुरंत अस्पताल दाखील करवाया गया़ सौभाग्यवश बडा अनर्थ टला.  प्रकरण में देवली पुलिस ने कारचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है.