logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Wardha

Wardha: अजित पवार का ठेकेदारों से वादा, कहा- 7,500 करोड़ की व्यवस्था, कोई बिल नहीं रहेगा लंबित


वर्धा: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार ने वर्धा दौरे के दौरान ठेकेदारों को बड़ा आश्वासन दिया है। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी ठेकेदार का बिल लंबित नहीं रहेगा। इसके लिए राज्य सरकार ने 7,500 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। पवार ने अधिकारियों और पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एक वित्त मंत्री के तौर पर वे गारंटी देते हैं कि सभी बकाया भुगतान जल्द निपटा दिए जाएंगे।

पत्रकार परिषद में जब उनसे ठेकेदारों की आत्मदहन जैसी गंभीर चेतावनियों को लेकर सवाल पूछा गया तो पवार ने जवाब दिया कि चिंता की कोई बात नहीं है। सरकार इस मुद्दे को पूरी गंभीरता से देख रही है और ठेकेदारों को राहत देने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

दारूबंदी पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्धा गांधी जी की भूमि है और यहां शराबबंदी कायम रहेगी। उन्होंने कहा कि राजस्व की कमी की वजह से भी इस फैसले में कोई बदलाव नहीं होगा। हालांकि, अवैध बिक्री जैसी समस्याओं पर पुलिस और प्रशासन मिलकर समाधान निकालेंगे।

इसके अलावा उन्होंने औद्योगिक विकास को लेकर भी संकेत दिए। पवार ने कहा कि पर्यावरण की शर्तों के कारण उद्योगों को दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन कापूस प्रक्रिया उद्योग जैसे प्रोजेक्ट वर्धा में लाने की चर्चा की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सेवाग्राम विकास आराखड़े को इस साल ही मंजूरी दी जाएगी और इसमें स्थानीय सुझावों को भी शामिल किया जाएगा।