logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Wardha

Wardha: पुलगांव FCI गोदाम में राशन घोटाला, विधायक राजेश बकाने का छापा


वर्धा: वर्धा ज़िले के पुलगांव में भारतीय खाद्य निगम (FCI) की जिला वितरण प्रणाली के गोदाम में गरीबों के लिए आने वाले राशन की चोरी का बड़ा घोटाला सामने आया है। देवली–पुलगांव के विधायक राजेश बकाने ने आरोप लगाया कि यह राशन खुले बाज़ार में बेचकर करोड़ों रुपये का घोटाला किया गया है।

घोटाला स्वस्त धान्य दुकानों के लिए भेजी जाने वाली बोरियों के वजन में हेरफेर कर किया जा रहा था। हर 50 किलो की बोरी में 500 ग्राम और हर क्विंटल में 1 किलो अनाज कम भरा जा रहा था। इससे हज़ारों क्विंटल अनाज का ग़बन हुआ और गरीब राशनधारकों को सीधा नुकसान पहुँचा।

गुरुवार दोपहर 3 बजे विधायक बकाने ने अचानक गोदाम पर छापा मारा। जांच के दौरान तराजू पर कपड़े में लिपटा हुआ आधा किलो वज़न का पत्थर बरामद हुआ। उन्होंने तुरंत जिलाधिकारी, जिला आपूर्ति अधिकारी, तहसीलदार और पुलिस को बुलाया। प्रशासन ने गोदाम का नियंत्रण अपने हाथ में लेकर तराजू और कई ज़रूरी दस्तावेज़ ज़ब्त कर लिए हैं।

विधायक बकाने ने गोदाम प्रबंधक को निलंबित करने और 2017 से हुए नुकसान की पूरी वसूली की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी, “यह सरकार गरीबों के साथ है, और मैं भी आखिरी दम तक लड़ूंगा।” इस कार्रवाई के बाद पुलगांव और वर्धा ज़िले में विधायक बकाने की सजग और निडर नेता के रूप में चर्चा तेज़ हो गई है।