logo_banner
Breaking
  • ⁕ महाराष्ट्र में स्कूल बसों के लिए नए सुरक्षा नियम लागू; CCTV-GPS अनिवार्य, अभिभावकों को मिलेगी लाइव ट्रैकिंग ⁕
  • ⁕ पूर्व मुख्यमंत्री पर मंत्री आशीष जायसवाल का तीखा प्रहार, कहा- उद्धव ठाकरे घर से बाहर निकले, ये राम की कृपा ⁕
  • ⁕ 'जनाब उद्धव ठाकरे' को अब याद आए रामलल्ला! पार्टी बचाने के लिए कर रहे 'रामरक्षा': नवनीत राणा का करारा हमला ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Wardha

गृह राज्य मंत्री के जिले में पुलिस पर चली तलवार! जुआ अड्डे पर कार्रवाई के दौरान हुआ जानलेवा हमला, तीन पुलिसकर्मी घायल


वर्धा: वर्धा के सावंगी (मेघे) थाना अंतर्गत सिखबेड़ा इलाके में चल रहे जुए के खिलाफ कार्रवाई करने गई पुलिस पर तलवार से हमला किया गया। इस हमले में तीन पुलिसकर्मी, दो पुलिस उपनिरीक्षक और एक सहायक पुलिस कांस्टेबल, गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में उपनिरीक्षक सतीश दुधान, गोपाल शिंदे और सहायक पुलिस कांस्टेबल संजय पंचभाई शामिल हैं। जुआ खेलने की सूचना मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई करने गाँव पहुँची। लेकिन अचानक आरोपियों ने पुलिस पर तलवार से हमला कर दिया।

पुलिस पर सीधे हथियार से हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ गंभीर मामला दर्ज किया गया है। इस घटना से जिले में हड़कंप मच गया है।