logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Wardha

Wardha: आंजी मोठी गांव में भारी बारिश से प्रभावित लोगों को 'खावटी' सहायता, विधायक राजेश बकाने ने वितरित किए चेक


वर्धा: वर्धा जिले में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश ने कई इलाकों में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। वर्धा तहसील का आंजी मोठी गांव भारी बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जहाँ कई घर ढह गए हैं।

इस स्थिति का संज्ञान लेते हुए, महाराष्ट्र सरकार ने तत्काल सहायता की घोषणा की है। प्रभावित परिवारों के घरों का पंचनामा करने के बाद, उन्हें 'खावटी' के रूप में 10-10 हज़ार रुपये का चेक वितरित किया गया है। यह चेक विधायक राजेश बकाने ने आंजी मोठी स्थित ग्राम पंचायत कार्यालय में वितरित किए। इस अवसर पर तहसीलदार और अन्य सरकारी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

चेक वितरण कार्यक्रम समाप्त होने के बाद विधायक बकाने ने कहा कि जिन प्रभावित परिवारों का पंचनामा हो चुका है, उन्हें मकानों की मरम्मत के लिए सरकार जल्द ही धनराशि उपलब्ध कराएगी। इसके साथ ही, भारी बारिश के कारण देवली-पुलगांव विधानसभा क्षेत्र के आंजी मंडल में कृषि को भी भारी नुकसान हुआ है। 

विधायक बकाने ने मंडल अधिकारियों और कृषि अधिकारियों को फसलों का तुरंत पंचनामा कर नुकसान की रिपोर्ट जिला कलेक्टर को भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस मण्डल में 75 मिमी से अधिक वर्षा होने के कारण सामान्य सर्वेक्षण कराया जाएगा।  

देखें वीडियो: