logo_banner
Breaking
  • ⁕ विधान परिषद स्नातक मतदाता चुनाव के लिए नागपुर सीट से सुधाकर कोहले भाजपा उम्मीदवार ⁕
  • ⁕ Amravati: नए सोयाबीन ने पहली बार छुआ 6 हजार रुपये का आंकड़ा, बारिश की मार से उत्पादन घटा, मंडियों में आवक कम ⁕
  • ⁕ Wardha: मार्ग पर जामठा इलाके में भीषण हादसा, पति-पत्नी और चार साल के मासूम बच्चे की मौत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: 30 करोड़ की विकास निधि पर सियासी घमासान, विकास निधि पर नगर परिषद में आरोप-प्रत्यारोप ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Wardha

Wardha: मार्ग पर जामठा इलाके में भीषण हादसा, पति-पत्नी और चार साल के मासूम बच्चे की मौत


नागपुर: वर्धा मार्ग पर जामठा इलाके में तेज रफ्तार ट्रेलर ने दोपहिया वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे भीषण हादसा हो गया। इस दुर्घटना में पति-पत्नी और उनके चार साल के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, छह साल का बेटा गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज एम्स अस्पताल में जारी है।

नागपुर के वर्धा मार्ग पर जामठा इलाके में भीषण सड़क हादसा हुआ। गौसी-मानापुर के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने दोपहिया वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दोपहिया वाहन पर योगेश नाईक, उनकी पत्नी सुनीता नाईक और उनके दो बच्चे सवार थे। हादसे में योगेश नाईक, उनकी पत्नी सुनीता नाईक और चार वर्षीय बेटे गुलशन की मौत हो गई। वहीं, छह वर्षीय तन्मय नाईक गंभीर रूप से घायल हुआ है।

तन्मय का इलाज एम्स अस्पताल में चल रहा है। मृतक योगेश नाईक मूल रूप से मध्य प्रदेश के बालाघाट के रहने वाले थे और बुटीबोरी एमआईडीसी में काम करते थे। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।