logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Wardha

Wardha: फुलगांव के सीएडी कैंप में जाली में फंसा तेंदुआ, वन विभाग ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन; सुरक्षित निकाला


वर्धा: वर्धा के फुलगांव स्थित सीएडी कैंप परिसर में एक तेंदुआ सुरक्षात्मक जाली में फंस गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बेहद सावधानी व कुशलता के साथ तेंदुए का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि तेंदुए की हालत पूरी तरह सामान्य है।

फुलगांव स्थित सीएडी कैंप परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ सुरक्षात्मक जाली में फंस गया। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। उपवनसंरक्षक हरविर सिंह के सीधे मार्गदर्शन में पूरे ऑपरेशन की सावधानीपूर्वक योजना बनाई गई। वन विभाग की टीम ने सीएडी कैंप प्रशासन और विशेषज्ञों के साथ समन्वय करते हुए तेंदुए को सुरक्षित तरीके से नियंत्रित किया।

इस रेस्क्यू ऑपरेशन में सीएडी कैंप के अधिकारी आईएसओ कैप्टन चिराग, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित झा, करुणाश्रम के आशीष गोस्वामी, मानद वन्यजीव रक्षक कौस्तुभ गावंडे, पीएफए के डॉ. अक्षय गिरी और वर्धा वनपरिक्षेत्र अधिकारी वैशाली भलावी सहित वन विभाग की पूरी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तेंदुए को सुरक्षित नियंत्रित करने के बाद डॉक्टरों की टीम ने उसकी मेडिकल जांच की। जांच में तेंदुए की हालत पूरी तरह संतोषजनक पाई गई।

वन विभाग, सीएडी कैंप प्रशासन, मेडिकल टीम और स्वयंसेवी संस्थाओं के बीच बेहतरीन तालमेल के चलते यह रेस्क्यू ऑपरेशन सफल रहा और एक बड़ा हादसा टल गया। वन विभाग की तत्परता और पूरी टीम के कुशल रेस्क्यू की सराहना की जा रही है।