logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Wardha

Wardha: वरठी में 12 वर्षीय बच्ची का बलात्कार की हत्या, वारदात से जिले में हड़कंप; पुलिस ने तीन संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया


वर्धा: वर्धा जिले में 12 वर्षीय बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है। बच्ची का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, शव की स्थिति को देखते हुए यौन उत्पीड़न की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इसकी पुष्टि मेडिकल और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। मामले में पुलिस ने हत्या, पॉक्सो (POCSO) अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जांच के लिए 14 पुलिस टीमों का गठन किया गया है। अब तक तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

वर्धा के पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।