logo_banner
Breaking
  • ⁕ समृद्धि महामार्ग पर हुए दुर्घटना में सात लोगों की मौत; कांग्रेस नेता वडेट्टीवार ने सरकार को घेरा, कहा- वह समृद्धि नहीं मृत्यु का मार्ग ⁕
  • ⁕ परिसर में दहशत फैलाने कार में बैठकर की हवाई फायरिंग, पुलिस ने आरोपी को वणी से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Amravati: विदर्भ में 18 साल में पहली बार हुई कम बारिश, 11 जिलों में सिर्फ़ 687 मिमी बारिश रिकॉर्ड, एल-नीनो का असर ⁕
  • ⁕ Gondia: जंगली सूअरों का आतंक, सूखे की मार और धान बोनस का मुद्दा; किसानों के सवालों पर बलिराजा संघ आक्रामक ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Wardha

Samruddhi Mahamarg Accident: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जताया शोक, घायलों को उचित उपचार मुहैया करवाने के दिए निर्देश


वर्धा/मुंबई/अमरावती: समृद्धि  महामार्ग पर हुए हादसे में मृतकों का आकड़ा सात पहुंच गया है। वहीं 20 घायलों का इलाज वर्धा जिले के सावंगी और सेवाग्राम स्थित अस्पताल में जारी है। जिनपर पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं इस सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शोक जताया है। इसी के साथ सीएम ने घायलो के जल्द ठीक होने की कामना भी की है। 

मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, "अमरावती जिले में कल देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मृत्यु की घटना अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। मृतक सभी वर्धा जिले के निवासी थे। मैं सभी दिवंगतों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और शोकाकुल परिवारों के दुःख में सहभागी हूं।"

सीएम ने आगे लिखा, "अमरावती पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। हादसे में घायल लोगों को सावंगी और सेवाग्राम स्थित अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। 20 घायलों में से 5 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी घायल शीघ्र स्वस्थ हों और उनके स्वास्थ्य में जल्द सुधार हो।

अस्पताल पहुंचे पालकमंत्री पंकज भोयर 
घायलों का इलाज लगातार जारी है। वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए गृह राज्यमंत्री पंकज भोयर, पूर्व सांसद रामदास तडस और जिलाधिकारी वान्मथी सी ने सावंगी अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। गृह राज्यमंत्री ने डॉक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि घायलों के इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और उन्हें बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।