logo_banner
Breaking
  • ⁕ Gondia: नागझिरा अभयारण्य में बाघ की संदिग्ध मौत, करंट लगने की आशंका; वन विभाग ने 7 संदिग्धों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: आग बुझाने के लिए बनेंगे 106 नए फायर हाइड्रेंट, पहले चरण में 35 स्थानों पर होगी स्थापना; मनपा की स्थाई समिति ने दी मंजूरी ⁕
  • ⁕ जलसंकट के बीच गोरेवाड़ा समेत प्रमुख तालाबों में मिल रहा सीवेज का पानी, बावनकुले की नागरिकों से अपील- जलस्त्रोत गन्दा होने से बचाएं ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Wardha

कोरोना, स्वाइन फ्लू के बाद अब लम्पी का कहर; वर्धा में नौ मरीजों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव


वर्धा: जिले में स्वाइन फ्लू और कोरोना महामारी का कहर अभी समाप्त नहीं हुआ है कि, एक और महामारी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। जानवरों में फैली लम्पी महामारी से अब इंसान भी प्रभावित होने लगे हैं। जिले के नौ नागरिक लम्पी महामारी से ग्रसित पाए गए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर है। यह जानकारी सामने आते ही जिले में खलबली मच गई है। 

कुछ दिन पहले वर्धा जिले में कई जानवर लेप्टोस्पायरोसिस (लम्पी) से संक्रमित हुए थे। पशु कल्याण विभाग की टीम ने पशुओं का निरीक्षण किया उसके बाद यह मामला सामबे आया। इस दौरान कई लोगों को बुखार, बदनदर्द सहित कई तरह से पीड़ित पाए गए थे। इसके बाद विभाग ने ऐतिहातन तीन तहसीलों के कई लोगों का रक्त जांच के लिए भेजा। सेवाग्राम के मेडिकल कॉलेज से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद पता चला कि 9 मरीज लेप्टोस्पायरोसिस रोग से पीड़ित निकले।

प्रशासन अलर्ट मोड़ पर 


जानवरों के बाद नागरिक भी इस महामारी से संक्रमित पाए जाने की खबर सामने आने के बाद प्रशासन में खलबली मच गई। स्वास्थ्य विभाग सहित प्रशासन अलर्ट मोड़ पर आ गया है। के  सभी नौ मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर है।

ऐसे होते हैं बीमारी के लक्षण


यह रोग पैरों में छोटे-छोटे कीड़ों के काटने से होता है। बच्चों को जानवरों से दूर रखना चाहिए। तेज बुखार, बदन दर्द, मांसपेशियों में दर्द, सिर दर्द, आंखें लाल होना, सर्दी, खांसी आदि लक्षण दिखाई देते हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी राज पराडकर ने अपील की है कि इसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: