logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Wardha

अवैध शराब बेचने वाले ने चाकू से हमला, पुलिस पाटिल सहित तीन जख्मी


वर्धा: जिले के धामनगांव वाठोडा गांव में पुलिस पाटिल तांतमुक्ति अध्यक्ष व दारूबंदी महिला मंडल की सदस्य पर शराब माफिया ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं तहसील में इतनी बड़ी घटना हो जाने के कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया।

सावंगी थाना अंतर्गत धामनगांव वठोडा गांव में बंदी महिला मंडल की अध्यक्ष ने दोपहर करीब एक शराब विक्रेता को शराब बेचते देखा। जब तीनों ग्रामीणों सहित उसे समझाने उसके घर गए तो शराब विक्रेता के बेटे ने उन पर चाकू से वार करना शुरू कर दिया। हमला होते ही तीनों ने खुद को संभला। इस दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़ लिया गया।  

घटना की जानकारी मिलते ही [पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, अभी तक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है। जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है। वह लगातार आरोपी के खिलाफ मामल दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।