logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

पिछली सरकारों ने ओबीसी, एससी, एसटी अनादर, केवल राजनीति और भ्रष्टाचार किया: नरेंद्र मोदी


वर्धा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरावती में पीएम मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल (पीएम मित्र) पार्क की आधारशिला रखी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र सरकार की “आचार्य चाणक्य कौशल विकास केंद्र” योजना और “पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर महिला स्टार्टअप योजना” का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रधनमंत्री ने एक लाख विश्वकर्मा लाभार्थियों को डिजिटल सर्टिफिकेट वितरित किए और 75 को लाभार्थियों को लोन भी वितरित किया।  

अपने संबोधन में पीएम ने कहा, “आज ही के दिन 1932 में महात्मा गांधी ने छुआछूत के खिलाफ अभियान की शुरुआत की थी। विश्वकर्मा योजना के एक वर्ष पूरा होने का यह उत्सव विकसित भारत के हमारे संकल्पों को नई ऊर्जा देगा। मैं इस अवसर पर विश्वकर्मा योजना से जुड़े सभी लोगों को, देशभर के सभी लाभार्थियों को बधाई देता हूं। आज अमरावती में पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास भी किया गया है।”

वहीं मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, “कांग्रेस और उसके मित्रों ने जानबूझकर एससी, एसटी और ओबीसी के लोगों को आगे नहीं बढ़ने दिया। हमने कांग्रेस की इस दलित और पिछड़ा विरोधी सोच को सरकारी व्यवस्था से खत्म कर दिया है।” 

उन्होंने आगे कहा, “पिछले एक साल के आंकड़े बताते हैं कि एससी, एसटी और ओबीसी समुदाय विश्वकर्मा योजना का लाभ उठा रहे हैं. आज का भारत अपने कपड़ा उद्योग को वैश्विक बाजार में शीर्ष पर ले जाने के लिए काम कर रहा है। देश का लक्ष्य भारत के कपड़ा क्षेत्र के हजारों साल पुराने गौरव को फिर से स्थापित करना है।”