logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Wardha

यात्रियों से भरी बस पुल से गिरते-गिरते बची


वर्धा:  वर्धा-आर्वी रोड पर शुक्रवार को बड़ा हादसा होते होते बच गया. जहां यात्रियों से भरी राज्य परिवहन की बस नदी में गिरते गिरते बाल बाल बची. बस में 40 यात्री सवार थे. यह घटना शुक्रवार शाम में हुई. चालक का स्टेरिंग से नियंत्रण नहीं रहने के कारण यह हादसा हुआ. इसमें किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है. 

जानकारी के अनुसार आर्वी डिपो की बस क्रमांक एमएच 40 वाय 5297 बस वर्धा से आर्वी की ओर जाने के लिए शाम 7 बजे के करीब बस स्थानक से निकली़ वर्धा से करीब 8 किमी दुरी पर स्थित येलाकेली पुलिया पर चालक का बस से नियंत्रण खो गया़ परिणामश बस पुलिया की सुरक्षा दीवार तोडते हुए निचे उतरी़ बस करीब पुल से 4 से 5 फिट तक आगे घुस गई थी.

सौभाग्यवश चालक का ब्रेक लगने के कारण बस पुल से नहीं गिरी़ बस में 40 से 50 व्यक्ती सवार थे़ अचानक हुए घटना के कारण यात्रियों में अफरातफरी मच गई़ पिछे के दरवाजे से व खिडकियों यात्री जान बचाते हुए बाहर निकले़ मार्ग से जानेवाले नागरिक व येलाकेली के नागरिकों ने बचाव कार्य आरंभ किया.