logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Washim

वाशिम में गरजे देवेंद्र फडणवीस, बोले- सत्ता के लिए उद्धव ने पीठ कर खोपा खंजर


वाशिम: राज्य में जब से भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना का गठबंधन टुटा है। तब से दोनों दल के नेता एक दूसरे पर हमलावर है। वहीं राज्य की सत्ता में भाजपा दोबारा काबिज हो चुकी है। लेकिन इसके बावजूद उद्धव ठाकरे पर भाजपा के हमले रुके नहीं है। इसी क्रम में एक बार फिर से फडणवीस ने उद्धव पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, “जनता ने भाजपा-शिवसेना गठबंधन को बहुमत दिया था, लेकिन सत्ता के लिए उद्धव ने हमारी पीठ पर खंजर खोपर कांग्रेस-एनसीपी के साथ चले गए।”

गुरुवार को वाशिम के रिसोड में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी सभा हुई। इस सभा में शामिल होने के लिए फडणवीस पहुंचे थे। जहां सभा में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, पूर्व मंत्री रंजीत पाटिल, विधायक रणधीर सावरकर, तानाजी मुतकुले समेत भाजपा के कई नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे। 

फडणवीस ने कहा, "लोगों ने भाजपा-शिवसेना गठबंधन को वोट दिया। लेकिन उद्धव ठाकरे ने उनकी पीठ में छुरा घोंपा और कांग्रेस से समझौता कर लिया। ढाई साल तक राज्य में एक नाकारा सरकार थी। उसने वाशिम जिले के लिए कुछ नहीं किया।" उन्होंने कहा, "हालांकि, शिंदे भाजपा सरकार के सत्ता में आते ही उपेक्षित वाशिम समृद्धि के महामार्ग पर आ गया है। विपक्ष तीन मुंह वाला है। सुबह एक बोलता है तो दोपहर में दूसरा कुछ और तीसरा शख्स शाम को कुछ बोलता है।"