logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

Washim: जिले में लिंगानुपात में बड़ा सुधार, मंगरूलपीर तहसील में एक हजार लड़के के मुकाबले 1015 लड़कियां


वाशिम: देश सहित प्रदेश में लिंगानुपात सुधरने का प्रयास बीते कई सालों से शुरू है। लड़को के मुकाबले लड़कियों की संख्या बढ़ाने के लिए सरकार लगातार अभियान चला रही है। जिसमें बेटी पढ़ाओं बेटी बढ़ाओं अभियान शामिल है। वर्तमान में इन अभियानों का असर दिखने लगा है। जिले में लड़को के मुकाबले में जबरदस्त सुधार हुआ है। यही नहीं कई तहसीलों में संख्या लड़कों से ज्यादा हो गई है। 

जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, एप्रिल 2022 से मार्च 2023 जिले में एक हजार लड़कों के पीछे 919 लड़कियां हैं। वहीं मंगरूळपीर तहसील में लड़कियों की स्थिति बेहद सराहनीय है। जहां एक हजार लड़कों के मुकबले यहाँ लड़कियों की संख्या 1015 दर्ज हुई है। जिले में बेटी पढ़ाओं बेटी बढ़ाओं अभियान की सफलता का इसी से लगाया जा सकता है कि, फ़रवरी 2023 से अप्रैल 2023 के दौरान जिले के अंदर 164 ग्राम पंचायत ऐसे हैं, जहां एक हजार लड़कों के मुकाबले लड़कियों की संख्या ज्यादा है। 

जिले में अवैध गर्भलिंग जाँच और गर्भपात को लेकर अभियान चला रहा है। जिसके तहत तमाम अस्पतालों और निजी दवाखानो की जांच की जा रही है। यही नहीं वह इस अपराध में शामिल डॉक्टर और जो करवाता है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाती है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से ऐसा अपराध नहीं करने और अगर कोई करता है तो उसकी जानकारी साझा करने का आवाहन किया है। इसके लिए प्रशासन ने नंबर भी जारी किया है। 8459814060 या 18002334475 जिसपर नागरिक शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस दौरान जानकारी देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी।