logo_banner
Breaking
  • ⁕ 22 जुलाई को किसान कर्ज माफ़ी की पहली सूची होगी जारी; मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी जानकारी ⁕
  • ⁕ 'लोकतंत्र में आंदोलन का अधिकार, लेकिन जिम्मेदारी भी जरूरी; सीजेपी प्रोटेस्ट पर फडणवीस बोले- कुछ लोग अलग एजेंडे के साथ आंदोलन में शामिल हुए ⁕
  • ⁕ 'जनाब उद्धव ठाकरे' को अब याद आए रामलल्ला! पार्टी बचाने के लिए कर रहे 'रामरक्षा': नवनीत राणा का करारा हमला ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Washim

कारंजा-मानोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेन्द्र पाटनी का निधन, कई दिनों से चल रहें थे बीमार


वाशिम: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक और करांजा सीट से विधायक राजेंद्र पाटनी का निधन हों गया है। पाटनी कई दिनों से बीमार चल रहे थे, जहां अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वहीं आज शुक्रवार तड़के उन्हीने अंतिम सांस ली। पाटनी के निधन पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शोक जताया है। 

उपमुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा, "अत्यंत दुखद समाचार: विधानसभा में मेरे सहयोगी राजेंद्र पाटनीजी का आज निधन हो गया।  वह पिछले कुछ महीनों से बीमारी से जूझ रहे थे। हम सभी को उम्मीद थी कि वे इस संकट से बाहर आ जायेंगे.  लेकिन आज उनका निधन हो गया। 

भाजपा ने ग्रामीण मुद्दों की जानकारी रखने वाला एक जन प्रतिनिधि खो दिया है।  पश्चिम विदर्भ की समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहते थे।  उनका लगातार आग्रह था कि सिंचाई की समस्या का समाधान होना चाहिए।

उनका निधन मेरी व्यक्तिगत क्षति है. मैं उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।'इस दुखद अवसर पर हम उनके परिवार का दुख साझा करते हैं।'  मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे।'