logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

संतोष बांगर ने प्राचार्य को मारा थप्पड़, वीडियो वायरल होने पर कहा- महिलाओं से दुर्व्यवहार करने वाले के साथ यही होगा


वाशिम: हिंगोली और शिंदे गुट विधायक संतोष बांगर का सोशल मीडिया पर एक प्राचार्य को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद विपक्षियों द्वारा उन पर कार्रवाई करने की मांग की जारही है। वहीं अब इस पर बांगर का जवाब आया है। उन्होंने कहा, "छत्रपति शिवाजी महाराज के महाराष्ट्र में महिलाओं के साथ अत्याचार करने वालों के साथ यही होगा।"

बुधवार को हिंगोली से वाशिम पहुंचे बांगर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, "हिंगोली में सरकारी तन्नारीकेतन की कुछ महिला कर्मचारी मेरे पास आईं तो उन्होंने मुझे बताया कि वहां प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल महिलाओं को परेशान कर रहे हैं। इस मामले में जब हम महिलाओं से मिले तो उन्होंने बताया कि वहां के प्रिंसिपल अक्सर हमें ऑफिस बुलाते थे और घंटों बिठाए रखते थे। आपको साड़ी की जगह ड्रेस पहननी चाहिए, सेक्स की बात करो, तुम अच्छी दिखती हो ऐसी बात करते हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि, "इस बारे में जब प्राचार्य व उपप्राचार्य से पूछने गए तो उन्होंने अस्पष्ट जवाब दिया" यह छत्रपति शिवराय का महाराष्ट्र है। मैं एक कट्टर शिवसैनिक हूं और हमारे पास बालासाहेब की शिक्षा है कि अगर कोई महिलाओं के साथ अन्याय कर रहा है, तो मैं उसके खिलाफ लड़ने के लिए शिवसेना कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहा हूं।

मुख्यमंत्री ने थपथपाई पीठ

बांगर ने बताया की आठ दिन पहले यह हुआ है। इसी के साथ बड़ा दावा करते हुए कहा कि, "जब उन्होंने इस बारे में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बताया तो उन्होंने भी मेरी पीठ थपथपाई।" इस थप्पड़ कांड का वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। जिसके बाद लगातार सवाल किया जा रहा है कि, अभी तक विधायक पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई।