logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

Washim: समृद्धि महामार्ग पर फिर दुर्घटना, दो की मौत


वाशिम: समृद्धि महामार्ग पर दुर्घटनाओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार-बुधवार की रात एक बार फिर से महामार्ग पर भीषण दुर्घटना हुई है। इस में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दुर्घटना जिले के कारंजा के पास हुई। मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों में से एक बच्चा भी शामिल है। मृतकों की पहचान नागपुर निवासी अदिति जोशी और उनकी चार साल की बच्ची आनंदी जोशी है।

मिली जानकारी के अनुसार, परिवार मुंबई से नागपुर जारहा था। जैसे ही उनका वाहन वाशिम के करंजा के पास पंहुचा वह अनियंत्रित हो गया और सीधे जाकर टकरा गया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए.यह घटना आज रात 2 बजे से 3 बजे के बीच हुई। 2:30 बजे घायलों को प्राथमिक उपचार देकर आगे के इलाज के लिए अकोला रेफर कर दिया गया। 

हादसा कितना भयानक था इसी से समझा जा सकता है कि, मृतक बच्ची कार से बाहर फेंक दी गई और समृद्धि हाईवे के किनारे 200 फीट नीचे गिर गई। इस हादसे के सभी पीड़ित नागपुर के रहने वाले हैं और संभव है कि हादसा किसी जंगली जानवर के सामने आने या ड्राइवर के झपकी लेने के कारण हुआ है।