logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Washim

Washim: कार बाईक दुर्घटना में बाईक सवार की मौत


कारंजा लाड: कारंजा, अकोला मार्ग पर धाबेकर महाविद्यालय के सामने तेज रफ्तार कार द्वारा बाईक को उड़ा देने की घटना गुरुवार की शाम को घटी।  दुर्घटना में बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था।  घायल को तुरंत स्थानीय उप जिला ग्रामीण अस्पताल में भर्ती किया गया।  प्राथमिक उपचार के बाद आगे के उपचार के लिये घायल को अकोला भिजवाया गया था। 

घायल बाईक सवार कारंजा तहसील के दापुरा निवासी सूरज पवार (24) को अकोला के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था, उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो जाने की जानकारी प्राप्त हुई है।  दुर्घटना के लिये जिम्मेदार कार कारंजा की ही होने की जानकारी है।