logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

Washim: महावितरण के विरोध में नागरिकों का चक्का जाम आंदोलन, राजमार्ग पर लगी वाहनों की कतार


वाशिम: महावितरण के विरोध में मंगलुरपीर निवासियों ने गुरुवार को चक्का जाम आंदोलन किया। आंदोलनकारी सेलुबाजार से गुजने वाले संभाजीनगर-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आकर बैठ गए। इस आंदोलन के कारण राजमार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। 

ज्ञात हो कि, सेलुबाजार में लगातार लोडशेडिंग जारी है। भीषण गर्मी के दौरान लाइट नहीं रहने से नागरिक परेशान हो रहे हैं। लोडशेडिंग को लेकर नागिरकों ने महावितरण से शिकायत की थी। लेकिन इसके बावजूद बिजली कंपनी द्वारा कोई उपाय नहीं किया गया। अपनी मांगो को नजरअंदाज होते देख नागरिकों ने आज आंदोलन किया। 

गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में नागरिक सेलुबाजार के मुख्या चौक पर जमा हुए और महावितरण के विरोध में नारेबाजी करते हुए सड़क पर बैठ गए। करीब आधे घंटे तक यान चक्का जाम आंदोलन चला। आंदोलन की जानकारी मिलते ही महावितरण के अधिकारी मौके पर पहुंचे और नागिरकों से बात की। इस दौरान नागरिकों ने लिखित में उन्हें अपनी मांगे सौंपी। जिसपर उन्होंने जल्द से जल्द मांगो को पूरा करने का आश्वसन दिया। 

नागिरकों ने अधिकारी के आश्वासन पर भरोसा जताते हुए अपना आंदोलन समाप्त कर दिया। हालांकि, चेतवानी दी की अगर जल्द से जल्द मांग पूरी नहीं हुई तीव्र आंदोलन की चेतावनी दी। आधे घंटे चले इस आंदोलन में संभाजीनगर-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।