logo_banner
Breaking
  • ⁕ 22 जुलाई को किसान कर्ज माफ़ी की पहली सूची होगी जारी; मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी जानकारी ⁕
  • ⁕ 'लोकतंत्र में आंदोलन का अधिकार, लेकिन जिम्मेदारी भी जरूरी; सीजेपी प्रोटेस्ट पर फडणवीस बोले- कुछ लोग अलग एजेंडे के साथ आंदोलन में शामिल हुए ⁕
  • ⁕ 'जनाब उद्धव ठाकरे' को अब याद आए रामलल्ला! पार्टी बचाने के लिए कर रहे 'रामरक्षा': नवनीत राणा का करारा हमला ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Washim

Washim: शराबी पिता माँ और भाई की करता था पिटाई, बेटे ने की हत्या 


वाशिम: पिता शराब का आदि थी। वह रोजाना शराब के नशे में आकर माँ और बेटी के साथ मारपीट करता था। रोजाना होने वाली इस हरकत से तंग आकर बड़े बेटे ने पिता की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पंचशील नगर में हुई। मृतक की पहचान  किशोर विश्राम पैकाराव (उम्र 40, निवासी वाशिम) है। वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे जितेंद्र किशोर पैकाराव (उम्र 18) के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 

पैकाराव परिवार मुलता वाशिम जिले का है। किशोर विश्राम पैकाराव अपनी पत्नी और दो बच्चे के साथ वहां रहते थे। कुछ साल पहले किशोर को शराब की लत लग गई थी। हालाँकि, इसके कारण पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा। इस दौरान वह पत्नी और दोनों बेटों के साथ मारपीट भी करता था। रोजाना शराब की लत के चलते पत्नी और बच्चो ने दूर रहने का निर्णय लिया और एक साल पहले वाशिम से अकोला शहर चले गए। दूर होने के बाद भी किशोर अकोला आता और झगड़ा करता। 

पुलिस के अनुसार किशोर आज दोपहर शराब पीकर अपनी पत्नी के घर आया था और पत्नी से विवाद और मारपीट करने लगा। बड़ा बेटा जितेंद्र यह सब देख रहा था। इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और जितेंद्र ने अपने पिता के सिर पर पत्थर मार दिया। इस घटना में पिता गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई की जा रही है, साथ ही हत्यारे के बेटे जितेंद्र को भी हिरासत में लिया गया है. पुलिस इंस्पेक्टर भाऊराव घुगे ने यह जानकारी दी।