logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

Washim: लगातार बारिश से नदी-तालाबों में आई बाढ़, एक किसान बहा


वाशिम: जिले के कारंजा तहसील में मंगलवार रात से भारी बारिश हो रही है। जिस कारण नदी-तालाबों में बाढ़ आ गई है। इसी बढ़ में एक किसान की बह जाने की घटना सामने आई है। किसान की पहचान 40 वर्षीय ज्ञानेश्वर राठौड़, विलेगांव निवासी के रूप में हुई है। यह हादसा उस समय हुआ जब वह बुधवार सुबह को खेत में जा रहे थे। 

तहसील में मंगलवार से मूसलाधार बारिश जारी है। बुधवार सुबह किसान ज्ञानेश्वर खेत पर जा रहे थे तो विलेगांव से जामठी तक का रास्ता बाढ़ के कारण बंद हो गया था। लेकिन इसके बावजूद वह पुल पार करने का प्रयास किया। नदी में पानी का बहाव ज्यादा होने के कारण वह संभाल नहीं पाए और पानी की तेज रफ़्तार में बह गए। 

घटना की जानकारी तुरंत पुलिस और बचाव दल को दी गई। जानकारी मिलते ही गांव की पंचायत और सर्च टीम मौके पर पहुंच गई है और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। खबर लिखे जाने तक किसान की खोज नहीं हो पाई है।