logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Washim

Washim: समृद्धि महामार्ग से जा रही तेजरफ्तार फॉर्चूनर चट्टान से टकराई, दो गंभीर घायल


वाशिम: हिन्दू ह्रदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे समृद्धि महामार्ग (Samruddhi Mahamarg) दुर्घटना का महामार्ग बनता जा रहा है। लाख कोशिशों के बावजूद हादसों का दौर जारी है। सोमवार को भी टोयटा फॉर्चूनर कार महामार्ग पर दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हे इलाज के लिए अकोला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान गुजरात (Gujarat) निवासी सीमा गोयल (50) व श्यामदास गोयल (55) के रूप में हुई है। यह हादसा वाशिम (Washim) जिले के वनोजा इंटरचेंज से 7 किमी दूर पर हुआ। घायल संभाजीनगर (Sambhajinagar) से होते हुए नागपुर (Nagpur) जा रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों व्यक्ति अपनी कार क्रमांक जी.जे.27 के.8271 से संभाजीनगर ने नागपुर की तरफ जारहे थे। जैसे ही वह वाशिम जिले के वनोजा इंटरचेंज से 7 किमी दूर पर पहुंचे थे की उनकी कार अनियंत्रित होकर एक चट्टान से टकरा गई। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार शेलूबाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए अकोला रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने तुरंत 108 पर फ़ोन कर घटना की जानकारी दी। लेकिन करीब एक घंटे बाद एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस के समय पर नहीं आने के कारण दोनों घायलों को काफी समय तक दर्द से जूझना पड़ा। इसको लेकर नागरिको में काफी रोष है। 

नागपुर में भी हुआ हादसा 

समृद्धि महामार्ग पर चलने वाले के लिए सोमवार का दिन अच्छा नहीं रहा, वाशिम के पहले नागपुर में भी एक ट्रक दुर्घटना का शिकार हो गया। जिसमें ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हुआ जिसे इलाज के लिए नागपुर एम्स में भर्ती कराया गया है। यह हादसा सुबह 10 बजे के करीब ज़ीरो पॉइंट से कुछ किलोमीटर पहले हुआ।