logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Washim

Washim: फ़िल्मी स्टाइल में उपसरपंच का अपहरण कर हत्या, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार


वाशिम: मालेगाव तहसील में फ़िल्मी स्टाइल में उपसरपंच का अपहरण कर उसकी हत्या करने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मृतक का नाम विश्वास कांबले है। बोरला ग्रामपंचायत के उपसरपंच हैं। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना जऊलका पोलीस थाना अंतर्गत गंज परिसर में शनिवार दोपहर 12 बजे के आसपास हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को विश्वास कांबले इलाज के लिए राजाकिन्ही में डॉक्टर को दिखाने गए थे। इसी दौरान चार पहिया क्रमांक एमएच47 एन0431 से कुछ लोग वहां आएं और उपसरपंच का अपहरण कर लिया। इसके बाद उसकी हत्या कर उसे गंज परिसर में सड़क पर छोड़कर भाग गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विश्वास को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी लीलाबाई विश्वनाथ कांबले की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर चार को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं दो की खोज जारी है।