logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

Washim: समृद्धि पर हादसों का दौर जारी, नीलगाय कार से टकराई; जानवर सहित तीन लोग घायल


वाशिम: स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे समृद्धि महामार्ग (Late. Balasaheb Thackeray Samruddhi Mahamarg) पर आये दिन हादसे हो रहे हैं। तमाम कोशिशों के बाद भी इसपर लगाम लगते दिख नहीं रहा है। गुरुवार रात फिर समृद्धि पर हादसा हो गया, जहां एक चार पहिया वाहन ने सड़क पार कर रही नीलगाय को टक्कर मार दी। इस हादसे में निल गाय समेत कार में बैठे तीन लोग घायल हो गए, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नीलगाय की टूटी सिंघ 

इस हादसे में नीलगाय की सिंघ टूट गई, वहीं दो पैरो में जंगभीर चोंट लगी। वहीं हादसे के बाद काफी देर तक नीलगाय वहीं सड़क किनारे घायल अवस्था में बैठी रही। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तक तक नीलगाय वहां से उठकर जंगल में जा चुकी थी। 

तीन अभ्यारण से गुजरता है महामार्ग 

समृद्धि महामार्ग राज्य के तीन अभ्यारण से होकर गुजरता है। वाशिम जिले के कटेपूर्णा का अभ्यारण्य क्षेत्र इसमें आता है। जंगली जानवरों के खतरे से बचने के लिए 9 जगहों पर ओवरपास और 17 जगहों पर अंडरपास हैं। लेकिन बाकी जगह सड़क किनारे कंपाउड हैं फिर भी जंगली जानवर सड़क पर आ रहे हैं और हादसे हो रहे हैं।

सीएम-डीसीएम ने दूसरे चरण का किया उद्घाटन

समृद्धि के पहले चरण यानी नागपुर से शिर्डी के बीच का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 11, 2022 में किया था। वहीं दूसरे चरण का उद्घाटन आज मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथो किया गया। सीएम और डीसीएम ने शिरडी से इगतपुरी तक बने 89 किलोमीटर लंबे महामार्ग का उद्घाटन किया। आने वाले दिनों तीसरे और आखिरी चरण का उद्घाटन करने की बात कही जारही है।