logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

Washim: ट्रैवल्स की बाइक सवार को टक्कर, दो गंभीर घायल


आसेगांव: तेज़ रफ़्तार दौड़ रही ट्रैवल्स ने दो बाइक सवारों को टक्कर मारने की घटना अमरावती वाशिम मार्ग पर धानोरा के पेट्रोलपंप के समीप घटी। इस सड़क हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रुप से घायल होने से उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में ले जाया गया। 

पुणे की ट्रैवल्स अमरावती से वाशिम मार्ग होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा रही थी। इसी दौरान आसेगांव पुलिस थाना सीमा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम धानोरा खुर्द के देव कृपा पेट्रोल पंप पर दो बाइक सवार अपने वाहनों में पेट्रोल डालकर अपने गांव की ओर लौट रहे थे। 

इसी दौरान तेज़ रफ़्तार दौड़ रही ट्रैवल्स ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिस कारण दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें पुलिस की सहायता से तत्काल वाशिम सिविल अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल किया गया। दोनों घायलों की स्थिति अब खतरे से बाहर रहने की जानकारी प्राप्त हुई। 

ट्रैवल्स को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस मामले में खबर लिखे जाने तक किसी प्रकार की कोई शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई गई। लेकिन घायल बाइक सवार कलंबा व फालेगांव के निवासी होने की जानकारी है।