logo_banner
Breaking
  • ⁕ पटोले ने राष्ट्रवादी के कांग्रेस में विलय की चर्चाओं को बताया सही, तो सुप्रिया सुले ने विलय की जानकारी से किया इनकार ⁕
  • ⁕ Khaparkheda: पानी की टंकी में नहाते दिखे नाबालिग बच्चे, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम की पत्नी की कार का एक्सीडेंट; पत्नी के सिर और ड्राइवर के पीठ में लगी चोट ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी तहसील में ओलावृष्टि, संतरों को भारी क्षति, हिवरखेड़ राजस्व मंडल में सबसे ज़्यादा नुकसान ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Washim

Washim: निजी बस पर अज्ञातों ने किया पथराव, कई यात्री घायल


वाशिम: समृद्धि महामार्ग के रास्ते नागपुर से मुंबई जा रही एक निजी बस पर अज्ञातों ने पथराव कर दिया। इस पथराव में बस के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं कोई यात्री भी घायल हो गए। यह हादसा शनिवार आधी रात करंजा के पास किनखेड़ा इलाके में हुई। इस घटना से यात्रियों में भय का माहौल हो गया। पुलिस ने अज्ञातों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार 17 जून की देर रात नागपुर से मुंबई जा रही एक निजी यात्री बस पर करंजा के पास किनखेड़ इलाके से गुजरने के दौरान पथराव कर दिया गया। बस का शीशा टूटकर काफी क्षतिग्रस्त हो गया। पथराव से बस में सवार यात्री भी घायल हो गए। चालक ने बस को रोके बिना सुसत कारंजा को टोल बूथ तक ला दिया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस संबंध में करंजा ग्रामीण थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है और पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।