logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के नारे के साथ 12 किमी स्केटिंग, कई संगठनों और संस्थाओं ने किया सम्मानित


यवतमाल: जिले की मारेगांव तहसील में मुलगांव बोटोनी, कोंढवा बुद्रुक की रहने वाली गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक और राष्ट्रीय स्केटिंग चैंपियन मनस्वी विशाल पिंपरे (6) ने 75वें गणतंत्र के अवसर पर बोटोनी से मारेगांव तक बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे के साथ स्केटिंग करते हुए 12 किमी की दूरी मात्र 30 मिनट में सफलतापूर्वक पूरी की।

स्केटिंग रैली में मनस्वी के साथ बोटोनी के कई युवाओं ने भी हिस्सा लिया. मनस्वी का बुरांडा, खड़की, करणवाड़ी और मारेगांव में नागरिकों ने स्वागत किया. मनस्वी के मारेगांव पहुंचने पर गुरुदेव सेवा मंडल एवं जनहित संस्था द्वारा मनस्वी का सम्मान किया गया.

इस स्केटिंग रैली को सफल बनाने में छत्रपति युवा शक्ति प्रतिष्ठान, गुरुदेव सेवा मंडल, तथागत युवा मंडल एवं बोटोनी के समस्त ग्रामवासियों का विशेष सहयोग मिला। उनकी इस अनोखी पहल की हर जगह सराहना हो रही है.