logo_banner
Breaking
  • ⁕ DRI नागपुर की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ रुपये का 522 किलो से अधिक गांजा जब्त किए; दो लोग गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: कलपाथरी में बाघ के हमले में युवक की मौत, बकरियों के लिए चारा लेने जंगल गया था मृतक ⁕
  • ⁕ Amravati: पेपर लीक मामले को लेकर अमरावती में NSUI का मशाल मार्च; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग ⁕
  • ⁕ MLC Election: नामांकन वापस लेना शैलेश अग्रवाल और साहेबराव कांबले को पड़ा भारी, कांग्रेस ने दोनों नेताओं को पार्टी से किया निष्काषित ⁕
  • ⁕ विदर्भ में मौसम का यू-टर्न: अमरावती, वर्धा और चंद्रपुर समेत कई जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट'; 40km की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश की चेतावनी ⁕
  • ⁕ PF ब्याज पर बड़ा अपडेट: 'घोषणा' से 'जेब' तक का सफर; जानें जून-जुलाई में आपके खाते में क्या होने वाला है! ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

यवतमाल के कलाकारों को तीसरी बार चित्ररथ प्रस्तुत करने का सौभाग्य हुआ प्राप्त


यवतमाल: तीसरी बार यवतमाल के कलाकारों को चित्ररथ बनाने का सौभाग्य मिला है, जो इस साल के गणतंत्र दिवस परेड में महाराष्ट्र की ओर से हिस्सा लेंगे. 'भारतीय लोकतंत्र के प्रेरणास्रोत छत्रपति शिवाजी महाराज' की अवधारणा पर आधारित इस रथ पर मूर्तिकला यवतमाल के तुषार प्रधान और रोशन इंगोले के मार्गदर्शन में 30 कलाकारों द्वारा यवतमाल के पाटनबोरी में यशवंत येंगुरतिवार के स्टूडियो में बनाई गई है।

इससे पहले भी ये कलाकार महाराष्ट्र के साथ उत्तर प्रदेश का चित्ररथ बना चुके हैं, लेकिन इस बार इन कलाकारों को छत्तीसगढ़ का चित्ररथ बनाने की भी जिम्मेदारी मिली है।

इस वर्ष महाराष्ट्र के चित्ररथ पर छत्रपति शिवाजी महाराज के बचपन से लेकर स्वराज्य के निर्माण तक की घटनाओं को दर्शाया गया है। वर्तमान में नेशनल स्टेडियम क्षेत्र में एक चित्ररथ का निर्माण किया जा रहा है। इस मौके पर इन कलाकारों ने यवतमाल के सिर पर सम्मान का झंडा गाड़ दिया है।