logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: दंगाइयों को गिरफ्तार करने पारधी महिलाओं का अन्न त्याग, आजंती बेदी में महिला आंदोलन की चिंगारी भड़की


यवतमाल: 30 जनवरी को आयोजित ग्राम सभा में दंगा फैलाने वाले अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर आजंती की पारधी समाज की महिलाओं ने अन्न त्याग आंदोलन शुरू किया है. महिला प्रदर्शनकारियों ने फैसला लिया है कि जब तक असली दोषियों को न्याय के कटघरे में नहीं लाया जाएगा तब तक वह खाने का एक निवाला भी नहीं खाएंगे। 

महिलाओं का कहना है कि आजंती ग्राम पंचायत द्वारा जानबूझकर किए गए भेदभाव के कारण, पारधी लोग पीड़ित हैं। उन्हें भूमि पट्टे, आवास लाभ और बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। इससे पहले भी उन्होंने इन मांगों को लेकर गुरुदेव युवा संघ के नेतृत्व में आंदोलन का रास्ता अपनाया था।

हालांकि, इन मांगों को लेकर वरिष्ठों से हरी झंडी मिलने के बावजूद प्रदर्शनकारी आरुषि पवार ने बताया कि स्थानीय आजंती और नेर प्रशासन के भेदभावपूर्ण व्यवहार के कारण ये मांगें नहीं मानी जा रही हैं उन्होंने उन लोगों से हाथ उठाने की अपील की जो पारधियों को गांव से बेदखल करना चाहते हैं। जिसके जवाब में अन्य ग्राम सभाओं में मौजूद ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में हाथ उठाकर सहमति जताई और फिर ग्रामीणों ने पत्थरबाजी  शुरू कर दी।

सजेरी पवार ने कहा कि चूंकि हमें इस मामले में दोषी ठहराया जा रहा है, इसलिए हमने असली अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भूख हड़ताल शुरू कर दी है। कुछ समाचार पत्रों ने बिना सत्यता की जांच किये आजंती ग्राम पंचायत के पक्ष में समाचार प्रकाशित कर हम पर्ध्यावासियों को खलनायक बना दिया है।

देखें वीडियो: